Wednesday, March 13, 2019

love words writeen by R......

1-जाने क्यों लोग हमे आजमाते है,
    कुछ पल साथ रहने के बाद
     दूर चले जाते है ,
     सच ही कहते है लोग की
     सागर के मिलने के बाद ,
     लोग बारिश को भूल जाते हैं !
2 -वो तों अपने दर्द को रो रोकर सुनाते रहे
    हमारे दर्द से आँखे चुराते रहे ,
    और हमको बेवफा का नाम मिला ,
     क्योकि हम अपना दर्द मुस्कुरा
     के छुपाते रहे !
 3 -रोने की सजा है, ये दर्द
    ये दिल से मोहब्बत को निभाने की सजा है ये दर्द
     हसते है तो निकल आते है आँसू
     आंख से ,
     ये उस शक्श से दिल दिल लगाने की
    सजा है ये दर्द!

आजमाईश और सजा

1-किसी ने पूछा ------------!
   कैसे पता चलेगा हमपर जो मुसीबत आयी है 
   वो भगवान की तरफ से हमपर आज़माइश है 
   या उसकी तरफ से दी गयी सजा है ,.... 

बहुत ही ख़ुबसूरत  जवाब आया 

 जो मुसीबत तुझे तेरे रब के पास ले आये वो 
 आज़माईश है ,
 और जो तुझको उससे दूर कर दे वो सजा है !  ......... 




Wednesday, February 27, 2019

इश्क़ में बर्बाद हुईं इस जिंदगी की आखिरी खवाहिशें...........

1:-काश ये जिंदगी मुझसे जीत पाती,मौत से डराकर हमको जीता है इसने।

2:-तुम किस रास्ते से लाये थे मुझे अकेला छोड़ने के लिए बस यार इतना बता दो। मैं लौट जाना चाहता हूं वापस।

3:-ज़िन्दगी मैं भी मुसाफ़िर हूँ तेरी कश्ती का, तू जहाँ मुझसे कहेगी मैं उतर जाऊँगा।

4:-काश आज कोई एक तारा टूटे,मुझे अपने लिए मौत मांगनी है।

5:-किसको क्या मिले इसका कोई हिसाब नहीं तेरे पास रूह नहीं मेरे पास लिबास नहीं।.......  Wrîttèñ by ®

इश्क की दास्तान आज की दुनिया में

1:-हर हकीकत से वाकिफ हो हमने कुछ सीख पायी हैं,

    जज्बातों की लहरे दिल के रास्ते आँखाें से बाहर आयी हैं।

     रुकने लगी हैं जीने की राहे मेरे लिए,

     क्याेंकि प्यार व उमींदे की राहे अंधेरे में धुन्दली होती नजर आयी हैं।

2:-बहुत महँगी हुई अब तो वफा,

    लोग कहाँ मिलते हैं, जो सच्चा प्यार करें।

    मोहब्बत तो बन गई है अब सजा, आशिक कहाँ मिलते हैं,

    जो संग-संग इश्क का दरिया पार करें।

3:-सुना है वो कह कर गये है के अब तो हम,

    सिर्फ़ तुम्हारे ख्वाबो में ही आएँगे।

    कोई कह दे उनसे की वो वादा कर ले हम से,

    ज़िंदगी भर के लिए हम सो जाएँगे।.......
      written by ®

Tuesday, February 26, 2019

नया भारत का ........... जवाब

1-पाक के नापाक इरादो पर,
आज फिर ललकार हुई,
 आज फिर हिन्‍द के वीरो कि,
दुनिया में जयकार हुई,

2-जब वीरो ने वीरो का,
प्रतिशोध लिया है कायर से,
तब वीरो को उनके हक का,
सम्‍मान मिला है वीरो से,

3-आज हिन्‍द के वीरो ने,
जब अपने पंख फैलायें है,
उस कायर दुशमन को,
घर में घुसकर मार के आये है,

4-हम उस मां के लाल है जो, दुश्‍मन के सीने पर हमला करते है,
ना कोई नापाक इरादे, ना बदले कि भावना रखते है,
लेकिन जब कोई छेडे हमको, तो 40 के 400 जेब में रखते है,
और शान्ति अमन के लिए, विविधता में एकता रखते है,
पाक के नापाक इरादो को कुचलने का माद्दा रखते हैं

Sunday, February 24, 2019

सुविचार..........जो जिंदगी सफल बना दें..


1-जिन्दगीं में किसी का साथ काफी हैं,
कंधे पर किसी का हाथ काफी हैं,
दूर हो या पास...क्या फर्क पड़ता हैं,
"अनमोल रिश्तों"
का तो बस "एहसास" ही काफी हैं !
,
2-किसी की मजबूरियाँ पे न हँसिये,
कोई मजबूरियाँ ख़रीद कर नहीं लाता..!
,
3-डरिये वक़्त की मार से,
बुरा वक़्त किसी को बताकर नही आता..
,
4-ना तुम अपने आप को गले लगा सकते हो,
ना ही तुम अपने कंधे पर सर
रखकर रो सकते हो !
,
5-एक दूसरे के लिये जीने का नाम ही जिंदगी है! इसलिये वक़्त उन्हें दो जो
तुम्हे चाहते हों दिल से!
,
6-रिश्ते पैसो के मोहताज़ नहीं होते क्योकि कुछ रिश्ते मुनाफा नहीं देते पर जीवन अमीर जरूर बना देते है "
,
7-कमाई छोटी या बड़ी हो सकती है....
पर रोटी की साईज़ लगभग
सब घर में एक जैसी ही होती है।
,
***: शानदार बात
8-बदला लेने में क्या मजा है 
मजा तो तब है जब तुम
सामने वाले को बदल डालो..||
,
9-इन्सान की चाहत है कि उड़ने को पर मिले,
और परिंदे सोचते है रहने को घर मिले...!!
💕इसलिए कहा जाता है-💘
💕बसना हो तो...
'ह्रदय' में बसो किसी के..!
'💕💘दिमाग' में तो..
लोग खुद ही बसा लेते है..!!